शनिवार को पहुंच चुके हैं चार हजार रेमडेसिवीर इंजेक्शन

भोपाल
खाद्य सुरक्षा आयुक्त और नियंत्रक खाद्य व औषधि प्रशासन पी. नरहरि ने बताया कि कोरोना से उपचार के लिए इंजेक्शन रेमडेसिवीर की डिमांड को पूरा करने का प्रयास लगातार चल रहा है। इंदौर में सरकारी अस्पतालों में 4 हजार वायल्ज रेमडेसिवीर मिल चुके हैं। इसे मेडिकल कालेजों को आवश्यकता के मुताबिक वितरित करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही निजी अस्पतालों को भी चार हजार वायल्ज रेमिडिसिवर मिली हैं जिसका उपयोग मरीजों के उपचार में किया जा रहा है।

आयुक्त नरहरि ने कहा कि सरकार इंजेक्शन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आज फिर सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए पांच-पांच हजार वायल्ज रेमिडिसिवर मिलने की अपेक्षा है।  गौरतलब है कि प्रदेश में  रेमडेसिवीर इंजेक्शन के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने इंजेक्शन की खरीदी का आॅर्डर दिया है। इंजेक्शन की खेप प्रदेश पहुंचने लगी है, जिससे लोगों को राहत मिली है। आज आने वाले इंजेक्शनों से लोगों को और राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *