दीपिका पादुकोण के बाद कंगना रनौत ने शेयर कीं बचपन की फोटो, सुनाई एक दुखद घटना

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए लगातार दिलचस्प पोस्ट साझा करते दिखाई दे जाते हैं। हाल ही में अमिताभ का एक ऐसा ही ट्विट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। जिसमें उन्होंने अपने बंगले जलसा के इतिहास के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि इस आलीशान बंगले में कितनी हिट फिल्मों की शूटिंग हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो इन दोनों की फिल्म 'चुपके चुपके' की मालूम होती है। अमिताभ ने बताया कि ये तस्वीर जलसा की है। यानी फिल्म 'चुपके चुपके' की शूटिंग अमिताभ के इस आलीशान बंगले में ही हुई थी। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने इस बंगले से जुड़ी हिस्ट्री भी फैंस के साथ शेयर की है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'चुपके चुपके, ऋषिकेश मुखर्दी के साथ हमारी फिल्म को आज 46 साल हो गए। ये जो आप घर तस्वीर में देख रहे हैं वो प्रोड्यूसर एनसी सिप्पी का घर था.. हमने इसके खरीदा, फिर बेचा और फिर वापस खरीद लिया… दोबारा बनवाया… अब ये हमारा घर है जलसा। यहां पर कई फिल्में शूट हुई हैं…आनंद, नमकहराम, चुपके चुपके, सत्ते पे सत्ता और अन्य…'। बात करें वर्क फ्रंट की तो अमिताभ बच्चन रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ गई। इसके अलावा उनके पास आयान मुखर्जी की ब्रम्हास्त्र भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *