BSNL का नया प्लान, 197 रुपये में चलेगा 6 महीने

नई दिल्ली 
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) लगातार नए-नए प्लान लाती रहती है। अब कंपनी ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 200 रुपये से कम है। प्लान की खासियत है कि यह 6 महीने, यानी 180 दिन तक चलता है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा और कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, हालांकि ये सुविधाएं सिर्फ शुरुआती दिनों के लिए ही मिलेगी। तो आइए जानते हैं प्लान की ज्यादा डीटेल्स: 

BSNL का 197 रुपये का प्लान
बीएसएनएल का 197 रुपये वाला प्लान 180 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा के साथ आता, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं। हालांकि ये बेनिफिट्स शुरुआत के 18 दिनों तक ही मिलेगी। 18 दिनों के बाद आप कॉलिंग या डेटा के लिए वाउचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपका नंबर 6 महीनों तक चलता रहेगा। इसमें पॉप्युलर ओटीटी ऐप्लिकेशन Zing का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस ऐप का आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी सिर्फ शुरुआती 18 दिन ही काम करेगा। 

 बीएसएनएल का 56 रुपये वाला प्लान
197 रुपये के अलावा कंपनी पहले से 56 रुपये का एक दूसरा प्लान भी ऑफर करती है। इस प्लान में 10 दिन की वैलिडिटी के साथ 10 जीबी डेटा दिया जाता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग या फ्री एसएमएस नहीं दिए जाते। इसके अलावा कंपनी का एक प्लान 108 रुपये का है। इसमें 60 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *