घर में रहने के साथ ही हमें सभी प्रकार की सावधानियां भी बरतनी होगी – सत्यनारायण

रायपुर
राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहा है, उसी प्रकार हमें उसकी चैन तो तोड़ने के लिए घर में ही रहने के साथ ही सभी प्रकार की सावधानियां भी बरती होगी तभी हम सुरक्षित रहे सकते हैं। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहीं।

उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहे है और राज्य सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए सभी प्रकार की साविधानियां बरतें, तभी हम इस महामारी की चैन को तोड़ पाएंगे। उन्होंने आमजनों से कहा कि अत्यावश्यक व आपातकालीन होने पर ही घर से बाहर निकलें और इस दौरान भी मास्क का उपयोग जरुर करें। घर में रहने वाले लोगों से अपील करते हुए शर्मा ने कहा कि इस घातक बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि हम हमेशा मास्क का उपयोग करें और शारीरिक दूरी का पालन करते रहे। यदि करोना का कोई भी लक्षण सर्दी, जुकाम, बुखार दिखे तो निकटतम क्लीनिक या डॉक्टर से सलाह लेकर अपना इलाज करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *