श्रीसीमेंट के प्लांट में आग लगी,कोई जनहानि नहीं

रायपुर। बलौदाबाजार स्थित श्रीसीमेंट के प्लांट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें और उससे उठने वाला काले धुएं का गुबार इतना ज्यादा है कि दूर से ही दिखाई दे रहा है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि वेल्डिंग करने के दौरान आग लगी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, खपराडीह में श्रीसीमेंट का प्लांट है। यहां कुछ मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान प्लांट के लाइन-3 के पास खड़े टैंकर में आग लग गई। इससे पहले कि कोई समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि चिंगरी पडऩे के कारण आग डीजल टैंक में लगी थी। अत्यधिक गर्मी के चलते भी आग लगने की बात कही गई है। फिलहाल किसी जन हानि की सूचना नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। प्रबंधन की ओर से किसी को भी प्लांट के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आग से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है।

वहीं प्लांट प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि तेल लेकर एक टैंकर प्लांट में पहुंचा था। सुबह करीब 10.30 बजे वेल्डिंग करने के दौरान चिंगारी टैंक पर गिरी, जिसके चलते आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *