IIM इंदौर का PGP पाठ्यक्रम मध्य एशिया में तीसरे स्थान पर

इंदौर
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) इंदौर के विभिन्न कोर्सेस को एजुनिवर्सल की बेस्ट मास्टर्स एंड एमबीए रैंकिंग 2021 में बेहतर जगह मिली है। आइआइएम इंदौर के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपी) को मध्य एशिया में सामान्य प्रबंधन में तीसरी रैंक प्राप्त हुई है। इसी तरह संस्थान के एक्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेुजएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (ईपीजीपी) को मध्य एशिया में एक्जीक्यूटिव एमबीए में 12वीं रैंक मिली है। यह रैंकिंग 154 देशों के करीब चार हजार स्कूलों और विश्वविद्यालयों के शैक्षिक पाठ्यक्रमों के विश्लेषण पर आधारित है। रैंकिंग देने के पहले पाठ्यक्रम की प्रतिष्ठा, स्नातक करने के बाद विद्यार्थियों को मिली नौकरियां और पैकेज, विद्यार्थियों की संतुष्टि आदि को परखा गया है।

आइआइएम इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय का कहना है हम मध्य एशिया में पीजीपी के लिए तीसरे और देश में दूसरी रैंक के संस्थान हैं और ईपीजीपी पाठ्यक्रम की बात करें तो मध्य एशिया में 12वीं रैंक और देश में 9वें स्थान पर हैं। संस्थान का मिशन विश्व स्तर की शिक्षा प्रदान करना है और इसके लिए संस्थान न केवल उद्योगों की आवश्यकता बल्कि मजबूत और प्रासंगिक पाठ्यक्रम बनाना भी सुनिश्चित करता है। इससे विद्यार्थी सामाजिक रूप से जागरूक लीडर और प्रबंधक बनने में सक्षम बनते हैं। हमने महामारी के समय में आनलाइन और हाईब्रिड मोड में भी कक्षाओं का संचालन किया। परीक्षाएं भी आनलाइन और आफलाइन दोनों स्तर पर आयोजित की। प्लेसमेंट प्रक्रिया भी इस बार वर्चुअल मोड पर कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *