चुनाव आयोग दमोह उपचुनाव स्थगित करें – विवेक तन्खा

भोपाल
 मध्य प्रदेश  में तेजी से बढ़ते कोरोना  को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 60 घंटे यानि आज शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक दमोह को छोड़कर पूरे प्रदेश में टोटल लॉकडाउन  लगाने का फैसला किया है। वही दमोह उपचुनावऔर आचार संहिता  के चलते यह फैसला मप्र सरकार (MP Government) ने चुनाव आयोग पर छोड़ा है।

इसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा (Vivek Tankha) ने सवाल उठाए है।विवेक तन्खा ने ट्वीट कर लिखा है कि क्या यह सत्य है की दमोह (Damoh) छोड़ पूरे प्रदेश में शुक्रवार से 60 घंटे का लॉकडाउन की घोषणा की गई है। डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr. Harshvardhan) जी आपकी कथनी और करनी में यह अंतर क्यों। अगर चुनाव से कोरोना बढ़ रहा है तो यह वक्त उपचुनाव क्यों?

वही विवेक तन्खा ने चुनाव आयोग (Election Commission)और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (CM Shivraj Singh Chauhan) से सवाल किया है कि प्रदेश की जनता इस क़हर के प्रकोप में झुलस रही है और प्रशासन की प्राथमिकता उपचुनाव है। चुनाव आयोग और मप्र सरकार जनता की दोस्त है या दुश्मन। प्रदेश जल रहा है और नीरो कंचे खेल रहा है। उपचुनाव स्थगित करिए। इस वक्त सिर्फ़ और सिर्फ़ अस्पताल , मरीज़ , दवा , वैक्सीन और जनता के कष्ट निवारण होना चाहिए।

बता दे कि पिछले 24 घंटे में दमोह में 23 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 222 हो गई है। अबतक 3265 लोग संक्रमित हो चुके है और 94 की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को बैठक कर अपने जिलों के पेशेंट लोड और परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक और उपयुक्त निर्णय करने के लिए तत्काल बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आवश्यक होने पर बड़े शहरों में कंटेनमेंट एरिया भी बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *