निगमायुक्त ने घर-घर जाकर पूछा-पानी आता है

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा पिंटू पार्क टंकी जोकि अमृत योजना के द्वारा बनाई जा रही है स्थल पर जाकर उसकी प्रगति एवं समस्त टकिंर्यों का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने अमृत योजना के कार्यपालन यंत्री जागेश श्रीवास्तव को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर हालत में उक्त टंकी का निर्माण 10 दिन में पूर्ण हो जाना चाहिए।  निगमायुक्त श्री वर्मा ने आदित्यपुरम एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की जल टैंकरों से हो रही जल व्यवस्था को चक किया तथा उसके बाद सीधे न्यू आदित्यपुरम और आस्था नगर के लिए रवाना हो गए, इसी बीच आस्था नगर में एक टैंकर दिखाई दिया उन्होंने स्वयं उस टैंकर को रोका और  टैंकर का ढक्कन खुला होने से छलक रहे पानी पर वाहन चालक की डांट लगाई और स्थल पर जाकर टैंकर से पानी ले रहे कई लोगों से बात की।

उसके उपरांत निगमायुक्त द्वारा आदित्यपुरम में मीना सोनी एवं पंकज तोमर मकान क्रमांक 1135 एवं 2135 के घर पर पूछा आपके यहां पानी आता है, स्थानीय नागरिकों द्वारा बताया गया कि पानी नहीं आता टैंकर से जल प्रदाय होता है। साथ ही शहर में पेयजल की जलापूर्ति उचित व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर उपभोक्ताओं से जलापूर्ति के बारे में चर्चा की। निगमायुक्त ने गंदे पानी व पानी न आने की शिकायतों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *