टाइगर ने खत्म किया ‘हीरोपंती 2’ का पहला शेड्यूल, शूटिंग सेट से तस्वीर वायरल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के करियर को बुलंदियों पर पहुंचाने वाली फिल्म ‘हीरोपंती’ ने अपने दूसरे भाग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसे गोपनीय रखा गया था और बेहद शांति से अहमद खान ने मुंबई में टाइगर की शूटिंग के दो सप्ताह पूरे कर लिए है। एक सूत्र ने साझा किया, सबकुछ बहुत आसानी से हो गया। ‘हीरोपंती 2’ ने सकारात्मक नोट पर शुरूआत की है। सेट पर टाइगर पूरे जोश में थे। इस फिल्म के सेट से टाइगर श्रॉफ की तस्वीर सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में टाइगर श्रॉफ ब्लैक कलर के पैंट-सूट और रेड टाई में नजर आ रहे हैं। टाइगर के चारों तरफ सिक्योरिटी को देखा जा सकता है। हीरोपंती फ्रेंचाइजी साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है, जिन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले युवाओं के पीछे खड़े होने में बहुत समय निवेश किया है। डायनामिक यूथ के लिए साजिद की स्क्रिप्ट सेंस परफेक्ट है जो करियर को आगे ले जाने उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *