धू-धू कर जल उठा निर्वाचन गोदाम, चुनाव से जुड़े दस्तावेज जले

 अमेठी  
अमेठी में कलेक्ट्रेट स्थित जिले का निर्वाचन गोदाम देर रात धू धू कर जल उठा। बताया जा रहा है गोदाम में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से जुड़े पुराने प्रपत्र हुआ जर्जर मशीनें और बैटरी रखी थी। कलेक्ट्रेट में आग की लपटें देखकर पूरा प्रशासनिक अमला सकते में आ गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में उप निबंधक कार्यालय के पास एक गोदाम  स्थित है। इस गोदाम में गत विधानसभा चुनाव व गत लोकसभा चुनाव के प्रपत्र व जर्जर उपकरण रखे हुए हैं। रात लगभग 11 बजे अचानक गोदाम की ओर से आग की लपटें देखकर प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। एडीएम एसपी सिंह की अगुवाई में उपस्थित कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश और दमकल को सूचना दी।

मामले की सूचना पाते ही डीएम अरुण कुमार, एएसपी विनोद पांडे व अन्य जिम्मेदार पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में डीएम अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है इसकी जांच कराई जाएगी गोदाम में जो भी सामग्री थी वह लगभग निष्प्रयोज्य थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *