इंदौर संभाग में सरकारी गेहूं की खरीदी 1.15 लाख टन

इंदौर
 न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीदी के करीब आठ दिन बाद इंदौर संभाग में एक लाख 15 हजार टन से अधिक गेहूं की खरीदी हो चुकी है। यह खरीदी 15 हजार 306 किसानों से की गई है। संभाग के आठ जिलों के कुल 446 खरीदी केंद्रों में से 442 केंद्रों पर खरीदी हो रही है। कई केंद्रों पर किसानों को गेहूं बेचने के किए गए मोबाइल संदेश की तुलना में बहुत कम किसान पहुंच रहे हैं। इस कारण कई केंद्र प्रबंधकों ने अपने यहां अधिक किसानों को संदेश भेजकर बुलाने का अनुरोध खाद्य और सहकारिता अधिकारियाें से किया है।

गेहूं खरीदी की रफ्तार बढ़ाने और अधिक किसानों को बुलाने के लिए अधिकारियों ने केंद्रों की मांग अनुसार किसानों को संदेश भेजने की संख्या बढ़ा दी है। यह संदेश राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआइसी) के जरिए भेजे जा रहे हैं। इंदौर में देवी श्री अहिल्या सहकारी मार्केटिंग सोसायटी के लक्ष्मीबाई नगर मंडी स्थित खरीदी केंद्राें पर अब तक 20-20 किसानों को संदेश भेजे जा रहे थे। सोसायटी प्रबंधक नरेंद्र तिवारी ने बताया कि हमारे दो केंद्रों पर 10 तौल कांटे चल रहे हैं, लेकिन किसान पर्याप्त नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *