रेलवे जल्द ही चार शताब्दी ट्रेनें और हमसफर स्पेशल चलाएगी

नई दिल्ली
यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने  चार शताब्दी समेत कई ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।  इनमें नई दिल्ली-अमृतसर (दैनिक), नई दिल्ली-अमृतसर (साप्ताहिक), चंडीगढ़-दिल्ली (सप्ताह में 6 दिन), नई दिल्ली-दौराई (दैनिक) शामिल हैं। इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन दुरंतो स्पेशल सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 02265/02266 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जम्मूतवी-दिल्ली सराय रौहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

ट्रेन संख्या 02265 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जम्मूतवी दुरंतो एक्सप्रेस स्पेशल 11 अप्रैल से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात के 10:20 बजे चलेगी व अगले दिन सवेरे 7:15 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02266 जम्मूतवी से प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार को  शाम 7:15 बजे 12 अप्रैल से चलेगी। मार्ग में यह लुधियाना स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।इसी तरह ट्रेन संख्या 02013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी दैनिक एक्सप्रेस 10 अप्रैल से शाम 4:30 बजे चलेगी व उसी दिन रात 10:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दैनिक स्पेशल 11 अप्रैल से तड़के 4:55 बजे चलकर उसी दिन पूर्वाह्न 11:02 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

मार्ग में अम्बाला छावनी, सरहिंद, लुधियाना, फगवाड़ा, जलंधर सिटी और ब्यास स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04051/04052 नई दिल्ली-दौराई-नई दिल्ली दैनिक शताब्दी चलेगी। नई दिल्ली-दौराई शताब्दी 10 अप्रैल से सुबह 6:10 बजे चलेगी व उसी दिन दोपहर 1:15 बजे दौराई पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04052 दौराई- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस शाम 3:15  बजे चलकर उसी दिन रात 10:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन दिल्ली छावनी, गुरुग्राम, रेवाडी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर, जयपुर, किशगढ़ और अजमेर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

ट्रेन संख्या 04053 नई दिल्ली साप्ताहिक शताब्दी साप्ताहिक 15 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 7:20 बजे चलकर उसी दिन दोपहर 1:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04054 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी 11 अप्रैल से चलेगी।  ट्रेन संख्या 02046/02045 चंडीगढ़-नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी 10 अप्रैल से चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 06097/06098 कोचूवेली-योगनगरी ऋषिकेश-कोचूवेली साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 16 अप्रैल से चलेगी। ट्रेन संख्या 06151/06152 चैन्नई-हजरत निजामुद्दीन-चैन्नई साप्ताहिक गरीबरथ स्पेशल चलेगी। ट्रेन संख्या 06155/06156 मदुरई-हजरत निजामुद्दीन-मदुरई सप्ताह में दो दिन 20 अप्रैल से चलेगी।

यही नहीं नई दिल्ली से गोड्डा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। हमसफर श्रेणी वाली ट्रेन साप्ताह में एक दिन चलेगी। साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस (02349/02350) से यात्रा करने के लिए आरक्षित टिकट की सुविधा शुरू कर दी गई है।   न संख्या 02349 गोड्डा-नई दिल्ली साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 19 अप्रैल से चलेगी। गोड्डा से यह ट्रेन दोपहर 12:40 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02350 नई दिल्ली-गोंडा साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस 20 अप्रैल से चलेगी। प्रत्येक मंगलवार को नई दिल्ली से देर रात 11:45 बजे रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन पोडैयाहाट, हंसडीहा, मन्दार हील, बाराहाट, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर जंक्शन, अभयपुर, किऊल जंक्शन, नवादा, गया जंक्शन, सासाराम जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन व कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोंनो दिशाओं में ठहरेगी।

शुक्रवार को ट्रेन संख्या 02307 गोड्डा  से नई दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखा रवाना किया जाएगा। गोड्डा से यह ट्रेन शाम 3 बजे चलेगी व अगले दिन शाम 3:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 19 अप्रैल से नियमित रूप से यह ट्रेन चलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *