खंडवा उपचुनाव तैयारी: दो बार से लगातार हार रही सीट पर जीतने की रणनीति

भोपाल
लगातार दो बार से खंडवा लोकसभा चुनाव हार रही कांग्रेस इस बार उपचुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके चलते ही उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी सीपी मित्तल और कुलदीप इंदौरा आज से इस सीट पर सक्रिय हो गए हैं। वे यहां के नेताओं से वन-टू-वन चर्चा कर उम्मीदवार के चयन से लेकर जीत की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि यहां के सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन से रिक्त हुई इस सीट पर उपचुनाव होने हैं।

अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सचिव एव प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी सीपी मित्तल और कुलदीप इंदौरा आज दोपहर 2 बजे बुरहानुपर पहुंचकर वहां के जिला, ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व विधायक एवं सांसद, विधानसभा प्रत्याशी 2018, लोकसभा प्रत्याशी 2019, स्थानीय प्रदेश कांगे्रस पदाधिकारी, अभा कांगे्रस एवं प्रदेश कांगे्रस के सदस्य, पूर्व जिला कांगे्रस अध्यक्ष, मोर्चा संगठन एवं विभागों के जिलों एवं ब्लाक के अध्यक्षगण, नगरीय निकाय के पूर्व महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष, पार्षद, पूर्व एवं वर्तमान जिला, जनपद के अध्यक्ष, मंडी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांगे्रजनों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद वे यहां के चुनिंदा नेताओं से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

बुधवार को दोनों सहप्रभारी खंडवा जिले के ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व विधायक एवं सांसद, विधानसभा प्रत्याशी 2018, लोकसभा प्रत्याशी 2019, स्थानीय प्रदेश कांगे्रस पदाधिकारी, अभा कांगे्रस एवं प्रदेश कांगे्रस के सदस्य, पूर्व जिला कांगे्रस अध्यक्ष, मोर्चा संगठन एवं विभागों के जिलों एवं ब्लाक के अध्यक्षगण, नगरीय निकाय के पूर्व महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष, पार्षद, पूर्व एवं वर्तमान जिला, जनपद के अध्यक्ष, मंडी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांगे्रजनों के साथ चर्चा करेंगे। वहीं जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *