संक्रमण को रोकने सरकार एक साल में कोई व्यवस्था नहीं बना पाई: जीतू

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार एक साल में कोई व्यवस्था नहीं बना पाई। कोरोना पर सरकार कितनी जागरुक रही इसकी पोल कांग्रेस प्रदेश के हर जिले में खोलेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने मंत्रियों पर आरोप लगाया कि वे कोरोना गाईड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। कई मंत्री चुनाव और पर्यटन में व्यस्त हैं। निजी अस्पतालों में मरीजों को लूटा जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में बेड नहीं हैं। 38 करोड़ रुपए का काढ़ा पिलाने का दावा प्रदेश सरकार ने किया। यदि इतने का काढ़ा पिलाया होता तो कोरोना को लेकर इस वक्त इतनी भयावह स्थिति नहीं होती। यह सरकार की असफलता है। पटवारी ने कहा कि वैक्सिनेशन 24 घंटे चलाया जाए और कोरोना संक्रमित लोगों के लिए निजी अस्पतालों का अधिग्रहण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *