कांग्रेस नेत्री उषा रंजन के घर से हुई 5 लाख के सोने के जेवर पार

रायपुर
चोंरों के हौसले इतने बुलंद है कि अब उन्होंने गुढि?ारी के नहरपारा में रहने वाली कांग्रेस नेत्री उषा रंजन के मकान में प्रवेश किया और घर वालों ने बकायदा उन्हें पानी पीलाया और उसके बाद अज्ञात चोर ने 5 लाख रुपये के सोने के जेवर पर हाथ साफ कर फरार हो गया। कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर गंज पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई हैं।

सोमवार शाम सात बजे के आसपास गंज के नहरपारा में स्थित कांग्रेस नेत्री उषा रंजन श्रीवास्तव के घर में कोई अनजान व्यक्ति आया। घर के सदस्यों ने उसे पानी दिया फिर वह काफी देर बैठा रहा, जब उसके जाने के दो- तीन घंटे के बाद चेक किया गया तो सोने के जेवरात और नकदी नहीं था। घर में आया वह व्यक्ति कौन था, उसकी जानकारी किसी को नहीं है। चोरी की शिकायत कांग्रेस नेत्री ने गंज थाने में की है।  हैरान करने वाली बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई वहीं पर रखे चांदी के जेवरात को चोर ने हाथ तक नहीं लगाया बल्कि वह सिर्फ सोने के जेवरात लेकर फरार हुआ है।

मामले में गंज पुलिस थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि पांच लाख के सोने के जेवर की चोरी हुई है। घर में कोई अनजान व्यक्ति आया था। घर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है इसलि पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुट गई हैं, फिलहाल चोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *