मुंबई में कोरोना का टेरर बरकरार, एक दिन में 9,857 नए केस मिले 

मुंबई
महाराष्ट्र में बढ़ती कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना सामने आने वाले आंकड़े सरकार सहित जनता को डरा रहे हैं। एक तरफ वैक्सीन लगाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। दूसरी तरफ कोरोना के मामलों में इजाफा इस बात को दर्शा रहा है कि लोग अब कोरोना को लेकर उतना सीरियस नहीं जैसे पिछली साल थे, लेकिन लोगों को ये भी याद रखना होगा कि कोरोना की भयावह वो ही पहले जैसी है। इस बीच आज एक बार फिर मुंबई में सामने आए डेली कोरोना रिपोर्ट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से आज फिर हैरान करने वाले केस मिले हैं। 

पिछले 24 घंटों में 9,857 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3,357 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सकुशल घर लौटे हैं। 21 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है। अगर मुंबई में कोरोना के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो 4,62,302 हो गए है। इनमें से 3,74,985 मरीज डिस्चार्ज यानी कोरोना वायरस से रिकवर हुए हैं। हालांकि अभी भी 74,522 कोरोना के मामले मुंबई में एक्टिव हैं। महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद ? सिद्धिविनायक मंदिर आज से बंद इधर कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर को आज रात 8 बजे से 'दर्शन' के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिया जाएगा। नियमित आरती और पूजा का वेबकास्ट किया जाएगा। श्रद्धालु वेबकास्ट के लिए भगवान गणेश के दर्शन और आरती का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं पूरे राज्य में अब 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। सरकार के आदेशानुसार यह कर्फ्यू आज रात 8 बजे से शुरू होकर सुबह 7 बजे तक रहेगा। ऐसे में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें, मॉल, होटल, पब बंद रहेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *