पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों के दस्तावेजो का सत्यापन कार्य 12 से

रायपुर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पद पर नियुक्ति हेतु चयनित कुल 94 अभ्यार्थियो द्वारा आयोग में प्रस्तुत किये गये दस्तावेजो के सत्यापन का कार्य शासन द्वारा गठित समिति द्वारा संचालनालय पशु चिकित्सा सेवायें, इन्द्रावती भवन, भूतल ब्लाक नंबर 3 नवा रायपुर, अटल नगर में अपर संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के कक्ष क्रमांक 24 में 12 से 20 अप्रैल तक प्रात: 10:30 बजे से 4:30 बजे तक किया जावेगा।

लोक सेवा आयोग की चयन सूची के चयन क्रम अनुसार 12 अप्रैल को चयन कमांक 1 से 15 तक, 13 अप्रैल को चयन क्रमांक 16 से 30 तक, 15 अप्रैल को चयन क्रमांक 31 से 46 तक, 16 अप्रैल को चयन क्रमांक 47 से 62, 19 अप्रैल को चयन क्रमांक 63 से 78 तक तथा 20 अप्रैल को चयन कमांक 79 से 94 तक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य किया जावेगा। इस विषय में सभी अभ्यार्थियों को सूचना उनके द्वारा दिये गये पते में डाक द्वारा भेजी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *