बेटा ओर बेटी में कोई भेदभाव न करें:-डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी

ग्वालियर
बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मुबारक हो बेटी हुई है योजना का शुभारंभ किया गया है।

जिसका शुभारंभ विगत दिनों किया गया था इसी क्रम में आज वार्ड 16 में कमेटी हॉल के पीछे रहने वाली आकांशा हिमांशु चांडक जी के घर "बिटिया कासवी" के जन्मलिया था जिसकी सूचना हमें संस्था सदस्या अलका गुप्ता द्वारा दी गई थी ।सूचना मिलने के पश्चात संस्था अध्यक्ष डॉ वन्दना भूपेन्द्र प्रेमी, शोभा यादव व अन्य सदस्य सहित चांडक परिवार के यहां जाकर बिटिया व माता का पूजन कर उनका सम्मान किया ।इस अवसर पर डॉ वन्दना ने कहा कि बेटा ओर बेटी में कोई भेदभाव न करे इसे खूब पढ़ाये।

साथ ही अन्य सदस्यों ने भी चांडक परिवार को बिटिया के जन्म पर बधाई देते हुए कहा कि"मुबारक हो बेटी हुई है"।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *