माओवाद के खिलाफ और तेज होगी जंग, बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे – शाह

जगदलपुर
नक्सली हमले में शहीद हुए 23 जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आईबी, सीआरपीएफ और पुलिस के अफसरों के साथ बैठक ली। बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि इस घटना के बाद नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को हम और तीव्र करेंगे और अंत तक जाएंगे। मैं शहीदों के परिजनों से यह कहना चाहता हूं कि आपके भाई, बेटे या पति ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 से 6 सालों में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से निपटने में हमें मदद मिली है। देश जवानों का बलिदान याद रखेगा। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने जंगलों में अंदर जाने की गति बढ़ाई है और इसी झुंझलाहट में नक्सलियों ने यह हमला किया है। बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम, सांसदों और आदिवासी प्रतिनिधियों की राय पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि हम विकास पर भी फोकस करेंगे और नक्सलियों से लड़ाई को भी आखिर तक ले जाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में पूरा देश आपके साथ खड़ा है। हम उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मैं शहीद हुए जवानों को एक बार फिर से श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *