महाराष्ट्र में कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को प्रमोट किया

नागपुर

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित इस राज्य से आ रहे हैं। इस बीच उद्धव सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पहली से आठवीं कक्षा के संबंध में यह ऐलान किया है। राज्य सरकार आठवीं तक के छात्रों को बिना एग्जाम दिए अगली क्लास में प्रमोट कर रही है। वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के संबंध में जल्द फैसला लिया जाएगा। स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर वर्षा गायकवाड़ ने ट्विटर कर इस बारे में बताया है।

बता दें महाराष्ट्र सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान किया है। दोनों क्लास के बोर्ड एग्जाम 23 अप्रैल से शुरू और 21 मई को खत्म होगी। राज्य में नोवल कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिछले 24 घंटों में अबतक सबसे ज्यादा 47,827 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 55,379 पहुंच गई है। कुल मौतों के मामलों में राज्य दुनिया में 14वें स्थान पर आ गया है। वहीं प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 29 लाख चार हजार 76 हैं। इसी के साथ दुनिया में कुल कोविड-19 मरीजों में महाराष्ट्र 10वें स्थान पर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *