सिलेंडर ब्लास्ट होने से मां-बेटे की मौत, दो लोग घायल 

मधुबनी
 बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के बस्ती पंचायत के ब्राह्मण टोला में गुरुवार को गैस सिलेंडर के फटने से मां-बेटे की मौत हो गई है। जबकि एक महिला और एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया है। उनकी स्थिति नाजुक है। दोनों को इलाज के लिए उन्हें DMCH में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें PMCH रेफर कर दिया है। वहीं इस घटना से मृतक के घर में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में 2 महिला और 2 बच्चे रहते हैं। घर के 4 पुरुष मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। हादसे के दौरान घर में एक महिला दो बच्चों के साथ मौजूद थी। एक महिला मॉर्निंग वॉक पर गई हुई थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट गया। मौके पर ही मां-बेटे की मौत हो गई।

 वहीं एक बच्चा रुम से निकलकर गेट पर खड़ा था। अचानक ब्लास्ट से पड़ोस की महिला उसे बचाने के लिए दौड़ी। इसी में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बेगूसराय में युवक की हत्या वहीं बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह गांव में बुधवार की देर शाम को बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान नागदाह निवासी पुकारी महतो के पुत्र बंटी कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बंटी घर में भूंजा खा रहा था, उसी दौरान भूंजा खाते-खाते घर की चौखट पर आया तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे घायल होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचने के लिए दौड़े, तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *