आईईडी व स्पाइक लगाने में शामिल तीन नक्सली गिरफ्तार

सुकमा
चिंतलनार थानाक्षेत्र के मल्लेवागु नाले के पास आईईडी व स्पाइक लगाने में शामिल तीन नक्सलियों को डीआरजी व जिला बल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से सीधे उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि कुंजाम कोसा, नपो भीमा व मड़कम बुधरा पिछले कई सालों से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे। इनकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। जिला बल व डीआरजी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करके तीनों नक्सलियों को चिंतलनार थानाक्षेत्र के मल्लेवागु नाले के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तीनों नक्सलियों ने बताया कि कई आईईडी बम व स्पाइक लगाने में वे शामिल थे। पूछताछ के बाद तीनों नक्सलियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *