पटना में 7 साल की बच्ची से रेप, मासूम को बचाने गई दीदी को मारने की दी धमकी

पटना  
हवाई अड्डा थाने के मुर्गी फार्म रोड के पास खेल रही सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना 30 मार्च शाम साढ़े छह बजे शाम की बतायी जा रही है। इस संबंध में बच्ची की मां ने महिला थाने में पॉक्सो और रेप की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बच्ची की निशानदेही पर आरोपित धर्मेन्द्र कुमार को कौशल नगर के पास गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित से पूछताछ करने के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। 

दर्ज प्राथमिकी में बच्ची की मां का कहना है कि मंगलवार की शाम उसकी बेटी गली में खेल रही थी। उसी समय उसने बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी। घर से भागते हुए गली में गई तो बेटी रो रही थी। पूछने पर बताया कि धर्मेंन्द्र भइया उसके साथ गलत कर रहे थे। इसी दौरान मुहल्ले की ही एक दीदी ने आकर उसकी जान बचायी। आरोपित उस दीदी को भी मारने की धमकी देते हुए भाग गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *