मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में नीम का पौधा लगाया

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट रोड, भोपाल स्थित स्मार्ट उद्यान परिसर में नीम का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान प्रतिदिन एक पौधा लगा रहे हैं। पौधा रोपण के अवसर पर कलेक्टर भोपाल सहित अधिकारी, कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक पौधा लगाएँ, ये आवश्यक है।

नीम के औषधीय गुण

एंटीबायोटिक  तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधिके रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं।

चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसारविषैले कीटों के काट लेने पर, नीम के पत्तों को महीन पीस कर काटे गए स्थान पर उसका लेप करने से राहत मिलती है और जहर भी नहीं फैलता। घाव पर भी नीम के पत्तों का लेप लगाने से काफी लाभ मिलता है। जैतून के तेल के साथ नीम की पत्तियों का पेस्ट लगाने से नासूर भी ठीक हो जाता है। दाद या खुजली में नीम की पत्तियों को पीसकर दही के साथ लगाने पर जल्दी लाभ होता है।  गुर्दे में पथरी की स्थिति में नीम के पत्तों की 2 ग्राम राख को प्रतिदिन पानी के साथ लेने पर पथरी गलने लगती है और मूत्र-मार्ग से बाहर निकल जाती है। मलेरिया बुखार में भी नीम की छाल का काढ़ा पीने से फायदा होता है। नीम का तेल त्वचा रोग में लाभकारी होता है। इसके डंठल में, खांसी, बवासीर, प्रमेह और पेट में होने वाले कीड़ों को खत्म करने के गुण होते हैं। सिरदर्द, दांत दर्द, हाथ-पैर दर्द और सीने में दर्द में नीम तेल की मालिश से लाभ मिलता है। इसके फल निमौरी का उपयोग कफ और कृमिनाशक के रूप में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *