लोगों की मौत का आंकड़ा छुपा रही सरकार: कांग्रेस

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ पर रविवार को भोपाल में दर्ज हुई एफआईआर के बाद आज प्रदेश भर के कई शहरों में कांग्रेस के कई नेता सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंचे। भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस को कब्रिस्तान और श्मशान घाट  में हुए अंतिम संस्कार के आंकड़े के साथ सरकार के आंकड़े भी दिए। विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह सहित कई नेता आज दोपहर में भोपाल क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे। बताया जाता है कि इन्होंने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि सरकार लोगों की मौत का आंकड़ा छुपा रही है। इसके लिए सबूत के तौर पर भोपाल के कब्रिस्तान और श्मशान घाट के रजिस्टर की कॉपी भी लगाई साथ ही सरकार की ओर से जारी हुए आंकड़े की जानकारी भी अपने आवेदन में दी। इधर इंदौर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल सहित अन्य लोगों ने आईजी को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि कमलनाथ के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है, उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिया है। वहीं उज्जैन में जिला कांग्रेस के नेतृत्व में फ्रीगंज में अंबेडकर की प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *