प्रतिबंधित 11 तोतों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नवापारा राजिम
ओडिशा के कालाहांडी से दो तस्कर 100 रुपये में खरीदकर 11 तोतो बेचने के लिए ला रहे थे कि नवापारा के शराब दुकान के पास प्रतिबंधित तोतों की बिक्री करते हुए वन विभाग की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और 11 तोते को जब्त किया।
नया रायपुर रेंज के नवापारा सर्कल के डिप्टी रेंजर गिरीश रजक ने बताया कि आरोपी शंकर नायडू रायपुर के चूना भट्ठी और लोकेश ढिढी धमतरी के रहने वाले हैं। दोनों लंबे समय से वन्यजीवों की तस्करी के काम में लिप्त हैं। वन विभाग ने वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तस्करों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपियों ओडिशा के के केसींगा से रायपुर आने वाली ट्रेन में तोते को लाते थे। उल्लेखनीय हैं कि कालाहांडी में लांजिगढ़ इलाके में फाड़ोल्ला पहाड़ों के ऊपर घने ऊंचे पेड़ों पर भारी संख्या में तोते रहते हैं। स्थानीय लोग एक तोते का 100 रुपए लेते हैं। 100 रुपए की दर से लोग तोतों को ओडिशा के बिचौलियों को बेच देते हैं। यही तस्कर ट्रेन से तोतों को लाकर रायपुर के बिचौलिए को 400 रुपए में बेचते हैं। इसके बाद 1000 रुपए प्रति नग इनकी बिक्री की जाती है।
डिप्टी रेंजर गिरीश रजक ने बताया कि दोनों आरोपी नवापारा शराब भी के पास पिंजरे में रखकर तोता बेच रहे थे। सूचना मिलने पर 11 तोता जब्त कर लिया गया। वहीं दोनों आरोपी वन विभाग की गिरफ्त में हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम आरोपियों से तस्करों के नेटवर्क को जानने की कोशिश में जुटी हुई है।
