चाकू लेकर घूम रहे बदमाश गिरफ्तार

रायपुर। शनिवार की रात टिकरापारा थाने की पेट्रोलिंग टीम को एक और चाकूबाज की खबर मिली। पुलिस के पास इनपुट था कि थोक फल मार्केट के पास शत्रुघ्न कश्यप नाम का 20 साल का युवक एक बटनदार चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शत्रुघ्न को दबोच लिया। इसके पास से स्टील का एक काले रंग का बटनदार चाकू मिला है। इस हथियार को जब्त कर पुलिस ने शत्रुघ्न को भी गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *