यह है दुनिया का सबसे छोटा देश, जहां रहते हैं सिर्फ 27 लोग

नई दिल्ली

आमतौर पर अगर किसी से दुनिया के सबसे छोटे देश के बारे में पूछा जाए तो उसका जवाब वेटिकन सिटी होगा लेकिन यह सही जवाब नहीं है। दरअसल इस सिटी से भी छोटा है सीलैंड। जी हां, इसका पूरा नाम है ‘प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड’। इसका साइज और यहां की जनसंख्या जान आप भी हैरान रह जाएंगे। यह देश इंगलैंड से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है। इसे दुनिया का सबसे छोटा देश कहा जाता है। यहां की जनसंख्या मात्र 27 है।

 ‘प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड’ को दुनिया के 200 देशों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। इस छोटे से देश का साइज 550 वर्ग मीटर है। यह इंग्लैंड के उत्तरी सागर में बसा हुआ है। इस देश में रहने वाले 27 लोग अंग्रेजी भाषा में बातचीत करते हैं। इस देश में आने वालों को पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। सबसे बड़ी बात कि यहां अपनी सेना, अपना झंडा व अपनी मुद्रा सब कुछ मौजूद है। ‘प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड’ को कोई प्राइम मिनिस्टर नहीं चलाता।

 इस देश के अपने राजा और रानी हैं। यह युद्ध के समय इस्तेमाल होने वाली बंदरगाह भी है। दरअसल, इंग्लैंड खुद को जर्मनी के अटैक से बचाने के लिए इस जगह का इस्तेमाल करता है। इसे वैसे तो सैकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान यूं ही बनाया गया था, लेकिन अब इसे देश की मान्यता दे दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *