दुनिया भर में यौन सुख को लेकर कई अजीबो गरीब परंपराएं

आदमी और औरत का मिलन इस सृष्टि को चला रहा है। अगर दोनों का मिलन ना हो तो फिर जीवन का रोमांच ही खत्म हो जाएगा। दुनिया भर में यौन सुख को लेकर अजीबो गरीब प्रथाएं हैं जिसे जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। भारतीय समाज में जहां पति और पत्नी के बीच ही शारीरिक संबंध को मान्यता दी गई है। वहीं, कई जगह पर तो महिलाएं तब तक पुरुषों के साथ संबंध बनाती हैं जब तक कि कोई अच्छा पार्टनर ना उन्हें मिल जाएं। दुनिया भर में सेक्स से जुड़ी कई प्रथाएं हैं, चलिए उनमें में से कुछ पर एक नजर डालते हैं, जिसे पढ़कर आप रोमांचित हो जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया में शादी से लेकर सेक्स तक की कई परंपरा है। यहां के ग्रामीण इलाके में एक अलग तरह की प्रथा निभाई जाती है। यहां कि महिलाएं अपने कांख (  armpit) में सेब का टुकड़ा दबाती हैं और पारंपरिक डांस करती हैं। डांस खत्म होने के बाद महिलाएं अपने पसंद के पुरुष के पास जाती हैं और उसे सेब का टुकड़ा भेंट करती हैं। अगर वो इंसान उसे खा लेता है तो महिलाएं उसके साथ सेक्स करती हैं।

यहां बूढ़ी औरतें जवान लड़कों के साथ करती हैं सेक्स
मंगिया कुक आइलैंड्स में सबसे दक्षिणी और रारोटोंगा के बाद दूसरा सबसे बड़ा है राज्य है। इस द्वीप पर एक अजीब यौन परंपरा है। यहां पर युवा लड़कों को बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने के लिए कहा जाता है। बुजुर्ग महिलाएं युवा लड़कों के साथ सोती हैं और उन्हें अपने साथी को खुश करने का गुर सिखाती हैं।

युवा लड़कियों के लिए बनाई जाती हैं प्रेम झोपड़ी
कंबोडिया में क्रेउंग जनजाती में एक अजीब सेक्स प्रथा है। यहां किशोर लड़कियों के लिए प्रेम झोपड़ी बनाई जाती हैं। इस झोपड़ी में लड़की के साथ अलग-अलग लड़के रात बिताने आते हैं। ये सिलसिला तब तक चलता है जब तक लड़की को उपयुक्त साथी नहीं मिल जाता, जिसे उसके जीवन का प्यार घोषित किया जाता है।

पत्नी चोरी का उत्सव होता है
पश्चिम अफ्रीका में नाइजर की वोडाबे जनजाति में छोटी उम्र में ही शादी करने का चलन है। इसके साथ यहां साल में गेरेवोल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसमें पुरुष पारंपरिक लिबास पहने हैं और श्रृंगार करते हैं। इसके बाद दूसरे की पत्नी को चुराने की कोशिश करते हैं। अगर चोरी का पता नहीं चलता है तो फिर वो दूसरे की पत्नी के साथ यौन सुख ले सकते हैं।

यहां पत्नी को साझा करने का रिवाज
महाभारत में द्रौपदी के पांच पति थे। इसी तर्ज पर नेपाल में कुछ जनजातियां हैं जहां बहुपति का रिवाज है। यहां पर सभी भाई एक ही महिला को अपनी पत्नी बनाकर रखते हैं। ऐसा इसलिए वो करते हैं ताकि संपत्ति का बंटवारा नहीं हो और ना ही ज्यादा बच्चे हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *