मीणा रायपुर रेंज के आईजी होंगे

रायपुर

राज्य सरकार ने चार आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। बीएम मीणा रायपुर रेंज के आईजी होंगे। ओपी पाल को नक्सल आपरेशन का आईजी बनाया गया है। वे बमुश्किल तीन माह ही रायपुर आईजी का कार्यभार संभाल पाये थे।

जारी आदेश के मुताबिक ओपी पाल पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक नक्सल आॅपरेशन / एसआईबी पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राम गोपाल गर्ग उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव भेजा गया है। केएल धु्रव उप पुलिस महानिरीक्षक नक्सल अभियान पुलिस मुख्यालय रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला धमतरी, महासमुंद एवं गरियाबंद का नक्सल विरोधी अभियान का पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियम 2016 के तहत नियम 12 के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय पुलिस सेवा के उप पुलिस महानिरीक्षक के पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *