भाजयुमो नगरनार मण्डल ने लगाया बेरोजगार टेंट, भरवाया फार्म

जगदलपुर

जिले के नगरनार साप्ताहिक बाजार में भाजयुमो नगरनार मण्डल के तत्वाधान में बेरोजगार टेंट लगाया गया जहां पर युवा मोर्चा के द्वारा रोजगार दो भूपेश सरकार के नारों के साथ युवाओं को बेरोजगारी फार्म भरवाया गया, जिसमें क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में पहुंचकर युवा मोर्चा के बेरोजगारी टेंट में अपना नाम दर्ज करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज पटेल, भाजपा नगरनार मण्डल महामंत्री राधेश्याम पन्द्रे, मण्डल महामंत्री रूपेश समरथ, विकास सिकदार, सुरेश ठाकुर, पूर्व सरपंच रैनु नाग, जितेंद्र बाकड़ा, अस्तु भारती, बाली सेठिया, महेंद्र बघेल रोहित एवं बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक-युवती भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *