विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर धार जिला मुख्यालय पर समाज की बैठक संपन्न

धार
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जावेगा। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जिलेभर में तैयारियों का दौर बड़ी जोर शोर से जारी है। गांव गांव,ब्लॉक,तहसील स्तरों पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। समाजजनों में विश्व आदिवासी दिवस  को लेकर बड़ा उत्साह देखा जा रहा है।

धार,तिरला, नालछा, कुक्षी, सरदारपुर, उमरबन,मनावर, धामनोद,बदनावर, नागदा मोहनपुर,आदि स्थानों पर बैठकों का आयोजन हुआ।धार जिला मुख्यालय पर भी समस्त आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक संपन्न हुईं। बैठकों में विश्व आदिवासी दिवस को गांव-गांव, ब्लॉको,तहसील स्तर पर धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की जा रहीं हैं। रूढ़िगत ग्रामसभा का प्रस्ताव पारित कर ग्राम पंचायत को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति, सभ्यता, परंपरा को बचाने का संकल्प लेने की अपील भी की गई। समाज के समस्त आयोजनकर्ता, कार्यकर्ताओं के अनुसार जिला मुख्यालय पर बैठक में आदिवासी दिवस समारोह एवम् सांस्कृतिक महारैली आयोजन की रूपरेखा भी निर्धारित की गई। एवम् जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया जाने की सहमति बनी है। इस अनुसार तैयारियां की जा रही है।

विश्व आदिवासी मनाने को लेकर बैठक में  समस्त आदिवासी समाज एवम् अनुसूचित जनजाति समाज के सामाजिक संगठन शामिल हुए। आयोजन समस्त आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया जावेगा जिसमे समस्त अनुसूचित जाति/ जनजाति के समस्त सामाजिक संगठन इस दौरान शामिल होंगे। बैठक में धार एवम् आसपास के समस्त ग्रामीणजन कार्यकर्ता उपस्थित हुए, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता विजय चोपड़ा, हजरु जामनिया,राहुल गुजराती,ताराचंद रावल,अमृत मेड़ा,अमन भूरिया, सुरेश खराड़ी,राहुल वसुनिया,महेश निनामा,लाखन बुंदड़ सरपंच,राजकुमार मंडलोई,सूरज मोहनिया,सुमित मकवाना,श्याम वास्केल, अजय बारिया,अमित पंचोली, मिथुन मालीवाड, रामू डामोर, पृथ्वीराज चौहान, राज वसुनिया,दुर्गेश डोडियार, अनसिह डामोर, गोलू मालीवाड,मोहन मेड़ा,चिंटू गिरवाल,राहुल आदि समाज बंधु बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *