ऊर्जा साक्षरता में बढ़ा रूझान, एक दिन में 34 हजार पंजीयन

भोपाल

प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम कर्मवीर शर्मा ने बताया कि ऊर्जा के व्यय और अपव्यय से लोगों को साक्षर करने के उद्देश्य से आरंभ मध्यप्रदेश के ऊर्जा साक्षरता अभियान के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 34 हजार 83 लोगों ने पंजीयन कराया है। अब तक 3 लाख से अधिक लोग पंजीयन करा चुके हैं।

शर्मा ने आज विभागीय अधिकारियों के पंजीकरण और सत्यापन कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सर्टिफिकेशन कार्य भी इसी तेजी से पूरा करें। अभियान में विद्यार्थियों को उनकी कक्षा में ही रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण करायें। इससे अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे सम्पूर्ण स्कूल और कॉलेज शत-प्रतिशत सर्टिफाइड हो जायेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *