ऋषभ पंत ने रोहित के साथ इंस्टाग्राम पर मचाया बवाल, साक्षी ने धोनी को किया लाइव तो माही ने बंद कर दिया फोन

 नई दिल्ली
 
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मंगलवार 26 जुलाई को इंस्टाग्राम पर जमकर बवाल काटा। ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार समेत कई सितारों को अपने इंस्टाग्राम पर लाइव किया। इतना ही नहीं, इस लाइव में महेंद्र सिंह धोनी के दर्शन भी हुए, लेकिन धोनी ने जल्दी ही पत्नी साक्षी से फोन छीन लिया और लाइव को बंद कर दिया। इस दौरान पंत ने कहा कि भैया को थोड़ी देर लाइव पर रखो।

पंत ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और युजवेंद्र चहल के साथ जमकर मस्ती की और फिर रेंडम फैंस को लाइव में अपने साथ जोड़ा। इसी दौरान पंत ने साक्षी धोनी को भी लाइव में एड कर लिया, जिन्होंने हाय हैलो कहा और फिर धोनी की तरफ फोन कर दिया। धोनी भी हाय हैलो कहा, लेकिन जैसे ही पंत ने कहा कि माही भाई, क्या हाल हैं. भैया को रखो थोड़ी देर लाइव पे रखो तो धोनी ने साक्षी से फोन छीन लिया और लाइव से हट गए।

कुछ ही सेकेंड इंस्टाग्राम पर लाइव नजर आए धोनी टि्वटर पर ट्रेंड करने लगे। ऋषभ पंत ने शाम के त्रिनिदाद से दोपहर के समय लाइव किया, जब वहां बारिश हो रही थी। इस लाइव में कप्तान रोहित शर्मा और मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव ने युजवेंद्र चहल की जमकर टांग खिंचाई की। धोनी की ये वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। केकेआर ने भी ये वीडियो शेयर किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *