छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: हायर सेकण्डरी व हाईस्कूल की मुख्य परीक्षा एक सितंबर से
रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित मुख्य / अवसर परीक्षा सितम्बर 2022 की समय-सारिणी का निर्धारण किया गया है। जिसमें हायर सेकण्डरी की परीक्षा 1 सितंबर से प्रारंभ होकर 21 सितंबर तक एवं हाईस्कूल की परीक्षा 1 सितंबर से प्रारंभ होकर 16 सितंबर तक आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि छात्र/छात्राएं अपनी परीक्षा से संबंधित समय-सारिणी समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है एवं कार्यालय की वेबसाइट 222.ह्यशह्य.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर भी समय-सारिणी उपलब्ध है। जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते है।
