मुस्तफाबाद में मकान की दीवार गिरी, एक की मौत; दमकल विभाग ने चार लोगों को किया रेस्क्यू

नई दिल्ली
दिल्ली के मुस्तफाबाद में बाबू नगर की चने वाली गली नंबर पांच में एक मकान की दीवार गई है। घटना में चाल लोग घायल हो गए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौजूद हैं। अन्य लोगों की तलाश जारी है। घटना सुबह पांच बजे घटित हुई। घटना मिलने की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची।

दमकल अधिकारी ने बताया कि मलबे में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सभी लोग मकान में सो रहे थे। सुबह तड़के पांच बजे अचानक मकान की दीवार गिर गई। पुलिस को पीसीआर पर किसी ने घटना की सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग के साथ पुलिस टीम वहां पहुंची।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *