पेट्रोल-डीजल के रेट में 47वें दिन भी राहत, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब
नई दिल्ली
आज कच्चे तेल के रेट में कमी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड अब 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। इस बीच रोजाना की तरह पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं और पिछले कई गुरुवार की तरह यह गुरुवार भी राहतभरा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 47वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
