विधायक उपाध्याय वार्ड के कई इलाकों में पहुंचे, निर्माण कार्योंं का लिया जायजा

रायपुर
विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान आज शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्र. 23 के अन्तर्गत मारुति लाइफ स्टाइल के सामने, जनहित चौक, कबीर चौक, ब्राह्मण पारा और ढीमर पारा क्षेत्र में लोगों से की मुलाकात कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया।

मारुति लाइफ स्टायल के सामने की अव्यवस्थित नाली मे हर बारिश मे जलभराव होता था जिस से रहवासियों को परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए विधायक द्वारा उस नाली का पुन: निर्माण कराया जा रहा है,आज निर्माण कार्य का जायजा लिया और जल्द ही पूरा करवाने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।

पश्चिम विधानसभा के युवा विधायक विधायक विकास उपाध्याय सर्वप्रथम जनसेवा को महत्व देते है आमजन की हर छोटी बड़ी समस्याओ व सुझाव को सुनकर उसका निराकरण करते है, जिसका उदाहरण है कि बारिश मे भीगते हुए सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के तहत अपने क्षेत्र के आम जन से स्वयं मिलकर उनकी समस्याओ का समाधान कर रहे है बारिश के मौसम मे कई जगह जलभराव व बिजली की समस्या उत्पन्न हो जाती है, निगम के अधिकारियो को ऐसी स्थिति से निपटने सुझाव निर्देशित कर जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना उठाना पड़े इसके लगातार प्रयासरत है।

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत विधायक विकास उपाध्याय अपने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो का दौरा कर सभी वार्डो के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँच कर उनकी हर छोटी बड़ी समस्याओ का निदान त्वरित करा रहे है.अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्त मूलभूत सुविधाओं के प्रति पूर्णरूप से संजीदा विधायक विकास उपाध्याय का क्षेत्रवासियो ने भी उनकी समस्याओ का निस्तार होने पर अपने संवेदनशील विधायक का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *