फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन करने जा रहे हैं अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन फिल्म भोला का निर्देशन करने जा रहे हैं। अजय देवगन ने हाल ही में प्रदर्शित फिल्म ‘रनवे 34’ का निर्देशन किया है।अब अजय देवगन ने अपनी एक और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसका टाइटल ‘भोला’ है। अजय इस फिल्म को भी निर्देशित करेंगे। पहले धर्मेंद्र शर्मा इस फिल्म को निर्देशित करने वाले थे। अजय देवगन ने कहा कि वह एक्टिंग के साथ-साथ बीच-बीच में फिल्में भी निर्देशित करते रहेंगे। ‘भोला’ तमिल फिल्म ‘कैथी’ का रीमेक है।अजय ने बिहाइंड द कैमरा अपनी एक फोटो शेयर कर लिखा है, अब एक्शन कहने का टाइम दोबारा आ गया है। ‘भोला’ में अजय देवगन के अपोजिट तब्बू भी नजर आने वाली हैं। ‘भोला’ 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *