जल्द बॉलिवुड डेब्यू करने जा रही हैं जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर के बाद अब उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर के बॉलिवुड डेब्यू का इंतजार है। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा के साथ खुशी की डेब्यू फिल्म को लेकर एक बार फिर चर्चा तब से शुरू हो गई है जब वे साथ डांस रिहर्सल पर नजर आए।

इसके बाद खबर आई कि खुशी और अगस्त्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ डेब्यू की तैयारी में जुटे हैं। बताई जा रही है कि यह फिल्म जोया अख्तर बना रही हैं, जो कि 'आर्चीज़' का अडॉप्शन है।

हालांकि, फिल्म को लेकर जहां अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं है, बोनी कपूर ने खुशी के बॉलिवुड डेब्यू की तरफ इशारा किया है। इंडिया टुडे से बातचीत में बोनी कपूर ने कहा, 'वह अपनी फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू करने जा रही हैं। इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकता। आपको जल्द ही इस बारे में और जानकारियां मिलेंगी।'

बोनी पहले भी कह चुके हैं कि जान्हवी की तरह खुशी कपूर भी ऐक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर खुशी काफी ऐक्टिव हैं और उनकी प्रजेंस भी काफी स्ट्रॉन्ग है। यकीनन ऐसा लग रहा है कि उनकी डेब्यू फिल्म का ऑफिशल वाकई अब ज्यादा दूर नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *