MLA के भतीजे को हरा, 21 साल 6 दिन के अनिल बने MP के सबसे युवा सरपंच

भोपाल
 मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के तहसील सिरोंज की ग्राम पंचायत सरेखो में अनिल यादव प्रदेश के सबसे युवा सरपंच बने है, अनिल मध्य प्रदेश के ही रहने वाले है, सिरोंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। हालांकि औपचारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा 14 व 15 जुलाई को होगी। हर मतदान केंद्र पर वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग हुई। जिससे रिजल्ट का ठोस अनुमान एजेंट ओर प्रत्याशियों को लग चुका है। जिसमें अनिल के जीतने की तस्वीर साफ हो चुकी है, अनिल ने जब सरपंची का फॉर्म भरा था तब उनकी आयु 21 साल 6 दिन थी। 1 जून 2001 को जन्मे अनिल मध्यप्रदेश के सबसे कम उम्र के या सबसे युवा सरपंच बने है। प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा के भतीजे विवेक शर्मा को हरा कर अनिल ने जीत हासिल की है।

सरपंच के इस चुनाव में अनिल को 562 वोट मिले व विवेक को 550 वोट मिले। 12 वोट से जीतकर अनिल सरेखोह के  युवा सरपंच बने है। एमए तक पढे अनिल भाजपा के युवा नेता है। अनिल पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के साथ ओर वर्तमान में सिरोंज विधायक उमाकान्त शर्मा के साथ राजनीति सीख रहे हैं। अनिल ने भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा के भतीजे विवेक शर्मा को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है विवेक शर्मा की ओर से चुनाव प्रचार के लिए खुद रामेश्वर शर्मा मैदान में उतरे थे, लेकिन उसके बावजूद अनिल यादव ने विवेक को शिकस्त दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *