बोरवेल में गिरे बच्चे के पिता और दादा पर मामला दर्ज

छतरपुर

छतरपुर में बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन एक्शन लिया है। मामले में बच्चे के पिता और दादा पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, बोर के गड्‌ढे को बंद कर दिया है। पुलिस के अनुसार बच्चे के पिता रमेश यादव और दादा अखिलेश यादव पर मामला दर्ज किया है। तर्क है कि इन लोगों ने जानते हुए भी बोर को खुला छोड़ा, जिससे किसी की भी जान जा सकती थी।

बता दें कि बुधवार को थाना ओरछा रोड क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा में रमेश यादव के खेत में उसी का 4-5 साल का पोता दीपेन्द्र बोर में गिर गया था। करीब 11 घंटे के चले रेस्क्यू के बाद उसे रात 10 बजे सुरक्षित निकाल लिया गया। कलेक्टर संदीप जीआर और एसपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में समस्त प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इसके अलावा SDRF व NDRF की टीमों के साथ जेसीबी व पोकलेन मशीनों को भी लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *