मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, नीम और बरगद के पौधे- रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम, पीपल और बरगद के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ रेडियो माय एफ.एम. की टीम ने भोपाल में माय एफ.एम. के 15 वर्ष पूर्ण होने पर पौध-रोपण किया। माय एफ.एम. की आरजे टीना, मानसी, वेद के साथ नितेश भाटिया, आदर्श और दीपेंद्र ने पौधे लगाए। शुभ सेवा समिति की रश्मि, शुभश्री, अभिषेक मिश्रा, शुभंकर तिवारी, अल्पना शर्मा और रूद्रेश मिश्रा ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने रेडियो माय एफ.एम. को सफल 15 वर्ष पूर्ण करने पर शुभकामनाएँ और बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि माय एफ.एम., समाज को जोड़ने, स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने और युवाओं सहित सभी आयु वर्ग में समाज कल्याण के लिए कार्य करने की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है।

पौध-रोपण के लिए आई शुभ सेवा समिति, अपंग, निराश्रित, असहाय बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए गतिविधियाँ संचालित करती हैं। समिति पर्यावरण- संरक्षण, स्वच्छता, महिला सुरक्षा, पोषण, योग-प्रशिक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करती है।

आज लगाया गया पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *