मणिपुर: भीषण लैंडस्‍लाइड में टेरिटोरियल आर्मी के 7 जवानों की मौत, 55 लोग लापता; NDRF का बचाव आपरेशन जारी

इंफाल
मणिपुर में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में प्रादेशिक सेना के सात जवानों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 19 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 55 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन से जिरीबाम-इंफाल नई लाइन परियोजना के तुपुल स्टेशन की इमारत को नुकसान पहुंचा है। साथ ही भूस्खलन के कारण ट्रैक निर्माण कार्य को बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल लोगों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है। खराब मौसम और हाल ही में हुए भूस्खलन के कारण बचाव कार्य में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के कारण कई लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग -37 पर यात्रा न करने की भी सलाह दी गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *