शाहजहांपुर में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, चोर कहकर पुलिस को सौंपा

 शाहजहांपुर
 
शाहजहांपुर में प्रेमिका लखनऊ से अपने प्रेमी के घर पहुंची। प्रेमी के घरवालों ने प्रेमिका को पीट दिया और चोर बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया जबकि युवती का कहना है कि उसका शारीरिक शोषण किया गया है। पूरे परिवार ने इसमें सहयोग किया है।

बताया जा रहा है कि चार साल पूर्व पुवायां के युवक और लखनऊ की एक युवती के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। कुछ माह पूर्व प्रेमिका पुवायां आकर प्रेमी के साथ रही और फिर चली गई। इस बीच प्रेमिक दो-तीन बार और र्भी आई। पिछले कुछ दिनों से प्रेमी ने प्रेमिका का मोबाइल उठाना बंद कर दिया। मंगलवार को प्रेमिका-प्रेमी के घर आ गई।

आरोप है कि प्रेमी के घरवालों ने उसकी पिटाई कर दी। फिर मामला थाने पहुंचा। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। इस मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद ही सही गलत का पता चलेगा। तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *