अब तक 1230 गैर लाइसेंसी हथियार जप्‍त

भोपाल

पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 में कानून-व्‍यवस्‍था के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में अभी तक 1230 गैर लाइसेंसी हथियार (आर्म्‍स) जप्‍त किये जा चुके हैं और 2 लाख 57 हजार 945 लाइसेंसी हथियार जमा करवाए गए हैं। प्रिवेन्टिव सेक्‍सन ऑफ सीआरपीसी में एक लाख 59 हजार 474 व्‍यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। अभी तक 19 हजार 283 गैर जमानती वारंट की तामीली (Execution) भी की गयी है।

5 करोड़ 26 लाख रूपये मूल्‍य की मदिरा जप्‍त

सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि प्रदेश में एक जून से 28 जून तक 46 हजार 257 बल्‍क लीटर मदिरा जप्‍त की गयी है, जिसका अनुमानित मूल्‍य 5 करोड़ 26 लाख 47 हजार 672 रूपये है। सर्वाधिक 12 हजार 802 बल्‍क लीटर मदिरा धार में जप्‍त की गयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *