आईटी में संगठन को सशक्त बनाने की तैयारी में भाजपा

भोपाल
सोशल मीडिया और आईटी में संगठन को सशक्त बनाने भाजपा अब सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म के लिए प्रभारी बनाएगी। प्रभारियों की यह टीम जिला, मंडल स्तर पर बनेगी और इसके बाद विधानसभा और बूथ के आधार पर इसे और मजबूती देने का काम किया जाएगा। इतना ही नहीं बूथ के त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बूथ एजेंट की तर्ज पर इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म प्रभारियों को टेÑनिंग देने का काम भी किया जाएगा।

भाजपा को जनवरी में चलाए गए बूथ विस्तारक अभियान के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दस से 15 हजार ऐसे युवाओं को संगठन से जोड़ने का मौका मिला है जो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म में एक्सपर्ट हैं। इनकी विशेषज्ञता का लाभ अब पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार और राजनीतिक मुद्दों पर विपक्ष पर पलटवार करने के रूप में लेगी। पार्टी के सोशल मीडिया और आईटी सेल के प्रभारी रजनीश अग्रवाल के अनुसार इसके लिए सभी को बाकायदा टेÑनिंग भी दी जाएगी कि सकारात्मक शब्दावली और तथ्यों का इस्तेमाल कर कैसे सोशल मीडिया में संगठन और सरकार के काम बताने हैं और कुप्रचार करने वालों को जवाब देना है। मंडल और जिला स्तर पर इसके प्रभारी बनने के बाद यह टेÑनिंग होगी और यह काम जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।

शहर के मुकाबले गांव में यूट्यूब के ज्यादा यूजर्स
विस्तारक अभियान के दौरान पार्टी के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया के यू ट्यूब प्लेटफार्म को देखने वालों की संख्या शहरी इलाकों से अधिक ग्रामीण क्षेत्र में है। इसलिए भी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के प्रभारी की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सोशल मीडिया टीम के संयोजक अभिषेक शर्मा बताते हैं कि फेसबुक, यू ट्यूब, इंस्टाग्राम, ट्विटर समेत अन्य प्लेटफार्म के लिए प्रभारी बनाने के साथ मंडल और जिला स्तर पर सोशल मीडिया टीम के गठन का काम पूरा किया जाएगा। मंडल व जिला टीम दो सप्ताह में बनाने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *