रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सली हमला, 3 जवान शहीद

गरियाबंद
मंगलवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें सुरक्षा बल के दो एसआई और एक जवान शहीद हो गये। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को तत्काल 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की।

प्राप्त समाचारों के सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी अपनी ड्यूटी परगरियाबंद इलाके से लगे ओडिशा के नुवापाड़ा जिले में सीआरपीएफ 19 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर निकले थे। वो अभी भैंसादानी थाना क्षेत्र के बड़ापारा के जंगल के पास पहुंचे थे, तभी जंगल से नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबल पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में एसआई शिशुपाल सिंह, एसआई-शिवलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए। इस नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ के एएसआई शिशुपाल सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के ग्राम लालगढ़ी अगराना और एएसआई शिवलाल हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के ग्राम पैगा तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र बिहार के रोहतास जिले के ग्राम सराया के निवासी थे।

बताया जाता है कि एकाएक हुए इस हमले में सुरक्षाबल के जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया नक्सलियों को पहले से इस बात की सूचना थी कि जवान यहां पर आने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने एंबुश (घात) लगाकर जवानों को फंसाया और फिर फायरिंग शुरू कर दी। अन्य जवानों ने मोर्चा संभालते हुए माओवादियों को खदेड़ा। बाद कैम्प से बैकअप पार्टी रवाना की गई। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी राजेश पंडित, नुआपड़ा एसपी प्रत्युष दिवाकर सहित सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जाता है कि माओवादियों ने शहीद हुए जवानों के एके-47 राइफल भी लूट ले गए हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हमले पर दुख व्यक्त करते हुए शहीद हुए जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं ओडिशा के डीजीपी सुनील बंसल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। ओडिशा सरकार की ओर से शहीद हुए जवानों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *