पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद अध्यक्ष बनी बारी मुर्मू व पंकज सिन्हा चुने गए उपाध्यक्ष

जमशेदपुर
पूर्वी सिंहभूम के जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का बुधवार को चुनाव हो गया। दोनों ही सीटों पर बीजेपी नेता विजयी हुए। जिला परिषद अध्यक्ष पद बारी मुर्मू चुनी गई, वहीं उपाध्यक्ष पद पंकज सिन्हा चुने गए। दोनों को उपायुक्त कार्यालय में डीसी विजया जाधव ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। वहीं कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार सिंह भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव बबुआ सिंह आदि मौजूद थे। बता दें दोनों को पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने समर्थन किया था। जिनसे इनकी जीत हुई। हालांकि वे इस बार चुनाव में नहीं उतरे थे। उन्हीं के मनपसंद जिला परिषद सदस्य जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *