राज्य स्तरीय तकनीकी समिति गठित
भोपाल
राज्य शासन ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी-2 का संचालन करने के लिए प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय तकनीकी समिति का गठन किया है।
समिति के संयोजक राज्य मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन शहरी हैं। प्रमुख सचिव/प्रभारी एसबीएम ग्रामीण, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी, वित्त और पर्यावरण विभागों के प्रमुख सचिव, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि और प्रासंगिक पैरास्टेटल संस्थाओं के प्रतिनिधि सदस्य हैं।
